बैरसिया: भोपाल: ट्रैफिक पुलिस पर गर्भवती महिला और परिवार से अभद्र व्यवहार व अवैध वसूली का आरोप
भोपाल में ट्रैफिक पुलिस पर एक गर्भवती महिला और उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार तथा अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित आयुष श्रीवास्तव ने इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक को लिखित शिकायत दी है और वीडियो जारी कर इंसाफ की गुहार लगाई है।