ब्यौहारी के मानपुर मार्ग में स्थित जंगल में एक युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आई है घटना उस समय हुई जब युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने जा रही थी। उसी दौरान घटना को एक मुख्य आरोपी ने अपने चार साथियों के सहयोग से इसे अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में सोमवार रात 8 बजे मामले में दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।