मड़ावरा के सीएचसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे रविवार को दोपहर करीब 1 बजे मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम किया।फल पाकर मरीजों के चहरे खिल उठे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनायें दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मड़ावरा सहित भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।