बालाघाट: भाजपा बालाघाट ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न
प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा बालाघाट ग्रामीण मंडल की जून माह की मासिक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार लगभग दोपहर 2 बजे आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र टोली, जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रति