रामनगर: रामनगर बदोसराय मार्ग पर अनियंत्रित डीसीएम ने ई-रिक्शा और विद्युत पोल में मारी टक्कर, विद्युत पोल टूटा, बड़ा हादसा टला
रामनगर बदोसराय मार्ग पर अनियंत्रित डीसीएम ने बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक ई रिक्शा को मारी टक्कर ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद डीसीएम पास में लगे सीमेंटेड विद्युत पोल से जा भिड़ा।जिससे विद्युत पोल भी टूट गया है।गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ है।सूचना पाकर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।