वाराणसी से PDM प्रत्याशी गगन यादव नामांकन करने पहुंचे कलेक्ट्रेटः पीडीएम और बीजेपी समर्थकों में नोकझोंक-धक्कामुक्की
वाराणसी संसदीय सीट से पीडीएम के प्रत्याशी गगन यादव ने पल्लवी पटेल व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। गेट पर ही पीडीएम कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों में नोकझोंक हो गई। इस दौरान वाराणसी लोकसभा सीट से पीडीएम प्रत्याशी गगन यादव की बीजेपी से काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी में धक्का-मुक्की हो गयी।