चांदपुर में ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
मंडुवाडीह क्षेत्र के चाँदपुर स्थित ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेंसी के ऑफिस में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया मिली जानकारी के अनुसार सुबह ट्रांसपोर्ट ऑफिस से धुंआ निकलता देख पूर्व ग्राम प्रधान ने मैनेजर व पुलिस को सूचना दी