पन्ना: पन्ना में पागल बंदर का आतंक: 14 वर्षीय मासूम पर हमला कर जांघ का मांस नोचा, दो दिन में तीन को बनाया शिकार।
Panna, Panna | Jun 23, 2026 पन्ना में एक पागल बंदर के आतंक से दहशत का माहौल है। पुराना पन्ना के खेर माता मंदिर के पास आम तोड़ने गए 14 वर्षीय दुर्गेश पटवा पर पागल बंदर ने जानलेवा हमला कर दिया और उसकी जांघ का मांस नोच लिया। यह बंदर दो दिन में तीन लोगों को घायल कर चुका है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे तुरंत पकड़ने की मांग की है।