पटेरा: पटेरा थानां क्षेत्र के कोटा गांव में दो माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने कर दिया चक्का जाम.
Patera, Damoh | Jun 14, 2026 पटेरा ब्लॉक के कोटा गांव में राशन नही मिलने से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया,चक्काजाम प्रदर्शन से दमोह को पन्ना से जोड़ने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गया दरअसल कोटा और आसपास के गांवों के लोगों को पिछले दो महीने से राशन नहीं मिला,इलाके में अधिकांश गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोग है,इन परिवारों को जब दो महीनों से राशन नहीं मिला तो चक्का जाम कर दिया।