सांगानेर: जयपुर सीकर नेशनल हाईवे पर बीती रात हाड़ोता पुलिया के पास चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
जयपुर सीकर नेशनल हाईवे 52 पर हाड़ौता पुलिया के बीती रात एक चलते ट्रेलर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर जयपुर से सीकर की ओर जा रहा था। हाड़ौता पुलिया के पास अचानक उसमें आग लग गई।