सोहागपुर: ग्राम सेमरी हरचंद से मंदिर जाने के लिए निकला 18 वर्षीय युवक लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी हरचंद से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरी हरचंद निवासी शिवम साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू बुधवार की सुबह करीब 8 बजे घर से मंदिर जाने की कहकर निकला जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद