ऊंचाहार: मतीनगंज बाजार में दुकान पर पेड़ गिरने से युवक आया चपेट में, किया गया जिला अस्पताल रेफर
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के मतीनगंज बाजार में बुधवार की शाम आये तूफान के कारण एक पेड़ अचानक दुकान पर गिर गया,जिसकी चपेट में आने से दुकानदार शिवशंकर पुत्र केशव गम्भीर रूप से घायल हो गया, आसपास मौजूद लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।युवक के हाथ में चोटें आई हैं।