कुशलगढ़: कुशलगढ़ कस्बे में गूंजा नवकार मंत्र, विश्व नवकार दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुशलगढ़ कस्बे में विश्व नवकार दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय सकल जैन समाज द्वारा नवकार गार्डन में सामूहिक नवकार मंत्र जाप का भव्य आयोजन किया गया।इस भक्तिमय कार्यक्रम में जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।बच्चों द्वारा वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों पर किए गए मंत्रोच्चारण ने पूरे वातावरण को अध्यात्म से सराबोर कर दिया।