खनियाधाना: युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, दो दोस्त हिरासत में
शिवपुरी- खनियाधाना थाना क्षेत्र के खजरा गांव में शादी का जश्न मातम में बदल गया। शादी में शामिल होने आए शिवपुरी के युवक सुशील उर्फ शिम्पल उपाध्याय की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे गांव के बाहर उसका खून से लथपथ शव मिला। मौके से खून से सना पत्थर और शराब की खाली बोतल बरामद हुई है। मृतक सुशील उपाध्याय गौशाला क्षेत्र शिवपुरी का र