भरथना: बकेवर हाइवे पर नींद की झपकी से हुआ हादसा, डाक पार्सल डीसीएम ट्रक में घुसी, चालक गंभीर रूप से घायल
बकेवर कस्बे के समीपवर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कंचन गैस गोदाम के पास डाक पार्सल से लदी डीसीएम खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक शिवम पुत्र जगपाल निवासी हिम्मतपुर, कोतवाली देहात, एटा गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया गया कि शिवम दिल्ली से बनारस डाक पार्सल लेकर जा रहा था। बकेवर क्षेत्र में पहुंचने पर नींद की झपकी आने से डीसीएम घुसी।