चुनार किला मोड़ स्थित साहित्य संत धाम घाट पर चुनार क्लब के सदस्य द्वारा देव दीपावली की तैयारी जोर-शोर से शुरू की गई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली भव्य तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। देव दीपावली देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुड़ते हैं। चुनार क्लब ने इसकी तैयारी रविवार से शुरू कर दी है।