सुपौल: मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 27, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित पालनाघर (क्रेच) तथा सामाजिक पुनर्वास कोष की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।