ग्वालियर गिर्द: उपयाजक थॉमस और कपिल का हुआ पुरोहिताभिषेक, ईसाई समाज के विद्वान रहे उपस्थित
इन्फेंट जीसस श्राइन सिमरिया में धर्म प्रांत के अध्यक्ष डॉ जोसेफ थायकाटिल ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया एवं उपयाजक थॉमस एवं कपिल का पुरोहिताभिषेक किया गया।इस मौके पर ग्वालियर धर्मप्रांत के अध्यक्ष डॉ जोसेफ कैथातारा सहित झांसी आगरा और अन्य शहरों से आए विद्वान भाई-बहन बड़ी संख्या में मौजूद थे।