पनवाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम सरगपुरा में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां मानसिक रूप से पीड़ित 27 वर्षीय विवाहिता जयन्ती पत्नी नवल किशोर अहिरवार ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार, जयन्ती का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारी का काफी दिनों से उपचार चल रहा था और वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी।