गिरिडीह: 35 एनसीसी कैडेट्स दस दिवसीय सीएटीसी एवं “युवा आपदा मित्र स्कीम” प्रशिक्षण शिविर से लौटीं
गिरिडीह के आर के महिला महाविद्यालय की 35 एनसीसी कैडेट्स दस दिवसीय सीएटीसी-एवं “युवा आपदा मित्र स्कीम” प्रशिक्षण शिविर से सफलतापूर्वक लौट आईं। बुधवार को 10 बजे कॉलेज से इसकी जानकारी दी गई।यह शिविर देवघर कॉलेज, में 36 झारखंड बीएन एनसीसी धनबाद के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।