चैनपुर: यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति ने मादक पदार्थों के विरुद्ध शाहपुर बिरसानगर में किया लोगों को जागरूक, रैली निकाली
नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर बिरसानगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति ने मंगलवार दोपहर 4 बजे निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए।