देपालपुर: देपालपुर में आपदा जागरूकता अभियान चलाया गया, लोगों को बचाव की जानकारी दी गई
देपालपुर विकासखंड में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद और आपदा प्रबंधन संस्थान (DMI) भोपाल द्वारा 28 गांवों में आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत गांवों में आपदा प्रतिरक्षण समितियों का गठन किया जा रहा है और पिछले 25 वर्षों की आपदाओं का