अरवल: सोन नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, बाथे गांव में छाया मातम
Arwal, Arwal | May 27, 2026 अरवल जिले के बाथे गांव में सोन नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव निवासी विश्वनाथ चौधरी का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला