हैदरगढ़: पहाड़ापुरघाट में गोमती नदी पर पीपापुल का आज से शुभारंभ, आजादी के बाद हजारों ग्रामीणों को मिली राहत
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के पहाड़ापुरघाट पर गोमती नदी पर बने पीपापुल का बुधवार करीब 10 बजे उद्घाटन किया गया। यह पुल दो माह पहले ही चालू हो गया था, लेकिन इसका औपचारिक लोकार्पण बुधवार को हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने किया। बताते चले कि आजादी के बाद से इस क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को गोमती नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था।