गुण्डरदेही: गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भांठागांव बी में आंगा देवता का आगमन, पटाखों व फूल मालाओं के साथ ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भांठागांव बी में आंगा देवता का आगमन हुआ। ओडिशा से लगातार कई बार के आमंत्रण के बाद आंगा देवता गांव पहुंचे। गांव में प्रवेश करते ही पटाखे फोड़ कर और फूल मालाओं से आंगा देवता का सम्मान किया गया। आंगा देवता पैदल ही गांव में पहुंचे। इस दौरान गांव में उत्साह था। अब अगले तीन दिनों तक सभी प्रकार के काम-धाम बंद रखने का निर्णय किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पूजा-अर्चना से गांव की पुरानी और जटिल समस्याएं दूर होंगी। ग्रामीणों में धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिला