बख्शी का तालाब: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से दो बच्चों की हुई मौत
इटौंजा थाना क्षेत्र के पखरिया मोहल्ले में शुक्रवार देर रात मोहर्रम का जुलूस मातम में बदल गया। ताजिया देखने के दौरान एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मलबे में दबकर दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।