डुमरिया प्रखंड के वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता 64 वर्षीय माधव चंद्र बास्के का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। माधव चंद्र बास्के के निधन पर विधायक संजीव सरदार, प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।