स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घायलों को आनन -फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।