बालाघाट: बालाघाट में पार्षद ने रुकवाया नाला निर्माण, गुणवत्ताहीन कार्य का लगाया आरोप
मानसून से पहले शहर की सर्किट हाउस रोड पर नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। सत्ताधारी दल के पार्षद मनीष नेमा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताते हुए मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को कार्य रोकने के निर्देश दिए। मामला उस वार्ड का है, जहां से वर्तमान सांसद पहले पार्षद रह चुकी हैं। रविवार को वार्डवासियों की शिकायत मि