बेमेतरा: बेमेतरा के जय स्तंभ चौक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया
शुक्रवार को सुबह 11:00 से बेमेतरा के जय स्तंभ चौक में बेमेतरा जिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायक का संघ के द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बेमेतरा जिला के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका शामिल हुए हैं।