बेमेतरा: थानखम्हरिया थाना की पुलिस ने वार्ड 6 में सोनाचांदी के जेवर व नगदी चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
बेमेतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गुरुवार शाम 05 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक 6 में एक घर से सोना चांदी के जेवर व नगदी रकम चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। आरोपी का नाम चंदन माण्डले है।जिसमें पास से पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत के जेवर जप्त किए गए है।