ललितपुर: ग्राम सैपुरा में खेत पर गए किसान पर तेंदुए ने किया हमला, मौत के घाट उतारा, घटना का दिल दहलाने वाला मंजर आया सामने
ग्राम सैपुरा में खेत पर गए हुए श्रीपाल सहरिया पुत्र रामदयाल का शव गुरुवार सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ अवस्था में पाया गया। वहीं शव के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई देने से आशंका जताई जा रही है कि, तेंदुए के हमले में उसकी मौत हुई है। बरहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग एवं पुलिस की टीम आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई थी।