लाडपुरा: ओडीओपी नीति में बड़ा बदलाव, कोटा डोरिया उद्यमों को विस्तार पर मिलेगा अनुदान, कैथून के बुनकरों के लिए राहत
Ladpura, Kota | May 23, 2026 राज्य सरकार ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) नीति-2024 में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब कोटा डोरिया उत्पाद से जुड़े सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को विस्तार करने पर भी 20 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान मिलेगा। पहले यह सुविधा केवल नई इकाइयों को ही मिलती थी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उद्योग एवं वाणिज्य महाप्रबंधक हरि मोहन शर्मा ने