बदायूं: आसरा आवास कॉलोनी में झाड़ू लगाने के विवाद में एक महिला ने एक किशोरी के बाल पकड़ जमीन में सिर मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jun 29, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी में झाड़ू लगाने के विवाद में एक महिला ने किशोरी प्रियांशी पुत्री भूरे कश्यप के बाल पड़कर जमीन पर सिर मारकर घायल किया। जिससे उसके गंभीर चोट आई है। इस मामले की उसने सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। सदर कोतवाली पुलिस ने घायल प्रियांशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।