खुर्जा: रेलवे लाइन के किनारे युवक गंभीर रूप से घायल मिला, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, अस्पताल में भर्ती
सिकंदरपुर स्टेशन के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। उसके दोनों पैर कट गए। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल हुआ है। युवक को तत्काल खुर्जा के श्री सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जानकारी बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजेदी गई।