अनूपगढ़: अनूपगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय में एसडीएम को समस्याओं से कराया अवगत
15 मार्च से नई धान मंडी में एमएसपी पर गेंहू खरीद शुरू हो चुकी है। इस बार एफसीआई व आरएफएससी द्वारा गेंहू की खरीद की जानी है। आज सोमवार शाम 5 बजे अनूपगढ़ के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा व व्यापारियों ने एसडीएम सुरेश राव को खरीद में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अभी तक आरएफएससी एजेंसी का कोई भी अधिकारी, ठेकेदार खरीद करने नही आया है।