केकड़ी में राजकीय जिला चिकित्सालय में कार्यरत चर्म रोग विशेषज्ञ ने सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मंगलवार दोपहर बाद 3बजे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।