गुलाना: बच्चे तारीख-महीना तक नहीं बता पाए तो भड़कीं कलेक्टर ऋजु बाफना, बाड़ीगांव- सलसलाई स्कूलों का औचक निरीक्षण,
कलेक्टर ऋजु बाफना ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बाड़ीगांव व सलसलाई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। फर्श पर बैठकर चौथी-पांचवीं के बच्चों की क्लास ली। तारीख, महीना व सामान्य ज्ञान के सवालों पर बच्चे जवाब नहीं दे सके। कमजोर पढ़ाई पर नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को फटकार लगाई। प्रधान अध्यापक से सवाल किए व शर्ट का बटन लगाने को कहा। सलसलाई में लापरवाही पर शिक्षिका पवित्र