दातागंज: अलापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर के पास ट्रक ने टैंपो में मारी टक्कर, 5 लोग घायल, एक की मौत
बुधवार दोपहर 12 बजे के लगभग अलापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर के पास ट्रक ने टैंपो में टक्कर मार दी। जिसमें 5 लोग घायल हो गए 01 लोग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक ने सवारियों से भरे टैंपो में टक्कर मार दी। जिसमें 5 लोग घायल हुए है दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।