ऊन: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गलती से ट्रांसफर हुई ₹2.55 लाख की धनराशि को डेरा सिंगापुर के ग्रामीण के खाते में वापस कराया
Un, Shamli | Oct 17, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि 8 अक्तूबर को शामली जिले के डेरा सिंगापुर निवासी अनिल कुमार ने गलती से अन्य खाते में 2.55 लाख की नकदी ट्रांसफर हो जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शिकायकर्ता के खाते में संपूर्ण धनराशि को वापस करा दिया गया है, जिसके द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।