जसवंतनगर: बलरई ब्रह्माणी देवी मंदिर के पास कुंड में डूबा युवक, दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ हादसा
बलरई थाना क्षेत्र में ब्रह्माणी देवी मंदिर के पीछे खारजाझाल कुंड में नहाते समय पूरा रेवाड़ी निवासी अर्जुन (24) पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों सौरभ कुमार (17), ललित कुमार (22) और गोलू (22) के साथ दर्शन करने आया था। गर्मी के कारण चारों कुंड में नहाने उतरे थे, तभी अर्जुन गहरे पानी में चला गया। युवक की पानी में डूब कर मौत हो गई।