जमुई: सतगामा मोहल्ले में पूर्व सैनिकों ने की बैठक, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
Jamui, Jamui | Mar 30, 2025 रविवार की दोपहर 3 बजे के करीब शहर के सतगामा मोहल्ले में एक पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष बीके यादव ने की। बैठक में संगठन के जिला सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन मंडल, संजय कुमार साह, मुकेश कुमार, सुबोध प्रसाद सिंह सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।