बेरमो: कथारा-बीटीपीएस मुख्य मार्ग की दुर्दशा: जर्जर सड़क दे रही दुर्घटनाओं को न्योता
Bermo, Bokaro | Apr 5, 2026 बेरमो के कथारा से बीटीपीएस को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई है। उर्मिला पेट्रोल पंप से लेकर बीटीपीएस सड़क की हालत जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। रविवार समय लगभग साढे तीन बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाली जाम हो जाने के वजह से गंदा पानी सड़क पर आ जाता है और बरसात के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।