अनूपगढ़: अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम में लगी भीषण आग, आगजनी में हुआ करीब 30-35 लाख रुपये का नुकसान
मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम में लगी आग से करीब 35 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सुबह दुकान में धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई। शोरूम के मालिक पवन फुटेला ने आज मंगलवार सुबह 9:30 बजे बताया कि शोरूम में रखी नई ई-स्कूटियां, सर्विस के लिए आई गाड़ियां, बैटरियां, मोटरसाइकिल और अन्य सामान पूरी तरह जल गया है।