हरदोई: लोनार थाना क्षेत्र के भदना निवासी छोटकौनू के हत्यारों के नज़दीक पहुंची लोनार पुलिस,जल्द हो सकता है खुलासा
Hardoi, Hardoi | Apr 13, 2024 लोनार थाने के भदना निवासी मुंशी का पुत्र छोटकौनू का शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ शव गदाईपुर गांव के बाहर उसी के खेत में पड़ा हुआ देखा गया था। उसका शव देखकर यह लग रहा था कि छोटकौनू की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। छोटकौनू की हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए लोनार और एसओजी की टीम को लगाया गया है। पुलिस टीम जल्द ही खुलासा कर सकती है।