हरदोई: कलेक्ट्रेट में एनआईसी कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रैण्डमाइजेशन हुआ
Hardoi, Hardoi | Apr 13, 2024 शनिवार केलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रैण्डमाइजेशन हुआ। इस प्रथम रैण्डमाइजेशन के माध्यम से ईवीएम का विधान सभावार आवंटन हो गया। रैण्डमाइजेशन के उपरांत विधानसभा वार मशीनों की छटाई की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई।इस कार्य के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया।