हरदोई: कोतवाली देहात के भूराटीकुर गांव के पास ट्रैक्टर की कार से टक्कर में दो घायल,पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भेजा
Hardoi, Hardoi | Apr 13, 2024 रविवार दोपहर कोतवाली देहात के भूराटीकुर गांव के पास ट्रैक्टर और कार में जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा है।जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली पिहानी से हरदोई की ओर आ रही थी जबकि कार हरदोई से पिहानी की ओर से जा रही थी। भूराटीकुर गांव के पास दोनों की टक्कर हो गयी।