बीसलपुर: टिकरी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यूट्रिवर्ल्ड और चैंपियनक्लब फाउंडेशन का जागरूकता अभियान सफल
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को टिकरी गांव में स्थित संस्कार विद्या मंदिर में न्यूट्रिवर्ल्ड एवं चैंपियनक्लब फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।