लोहरदगा: नाग सांप के डंसने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा किसान, सदर अस्पताल से मिली छुट्टी
नाग सांप के डंसने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा किसान, सदर अस्पताल से मिली छुट्टी लोहरदगा: जिले के मुर्की टोराड गांव निवासी साहिंदर उरांव (पिता- जातरू उरांव) को कुछ दिन पूर्व खेत में काम करने के दौरान नाग सांप ने डंस लिया था। बताया जाता है कि साहिंदर उरांव धान की बुवाई की तैयारी के लिए खेत में कार्य कर रहे थे, तभी अचानक नाग सांप ने उन्हें काट लिया।