मध्य प्रदेश जल निगम के प्रबंध संचालक व्ही.एस. चौधरी कोलसानी ने मैदान संभाल लिया है। आज मंगलवार 20 जनवारी शाम 5 बजे पन्ना की पथरीली राहों का दौरा किया। मिशन सीधा है—मझगांय बांध का काम सुपरफास्ट मोड में पूरा हो और सिंघौरा-2 से लेकर लवकुशनगर तक हर घर में नल से जल पहुँचे!